विरासत यात्रा नहीं दिखावट यात्रा कर रहे उपेंद्र कुशवाहा : धीरज

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, दिल्ली

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के हत्यारों के साथ गलबहियां कर उपेंद्र कुशवाहा भितिहारवा आश्रम से विरासत यात्रा की शुरूआत कर रहे हैं।

Upendra Kushwaha is traveling for show, not heritage tour: Dheeraj

पटना :  जदयू के प्रदेश सचिव धीरज सिंह कुशवाहा ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा विरासत यात्रा नहीं दिखावट यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जननायक कपूर्री ठाकुर ने अतिपिछड़ा समाज के आरक्षण के लिए पहल की और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उसे लागू करवाने किया। इससे जननायक कर्पूरी ठाकुर का सपना साकार हुआ। मगर उस समय इसी वजह से कपुर्री ठाकुर की सरकार को अपदस्थ करने वाले के साथ रहकर उपेंद्र कुशवाहा विरासत यात्रा कर रहे हैं यह महज दिखावा है।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के हत्यारों के साथ गलबहियां कर उपेंद्र कुशवाहा भितिहारवा आश्रम से विरासत यात्रा की शुरूआत कर रहे हैं। यह देखकर गांधी की आत्मा स्वर्ग से भी कराह रही होगी। जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांधी के विचारों को जनजन तक पहुंचाने में लगे है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता खासकर कुशवाहा समाज उपेंद्र कुशवाहा के फरेब में आने वाला नहीं है और अगले चुनाव में कुशवाहा समाज इनको पुरजोर जवाब देगा। श्री कुशवाहा ने कहा बिहार का लव-कुश समाज पूरी तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एकजुट है और वह सम्राट अशोक के विचारों को कुचलने वाले लोगों के साथ कभी नहीं जायेगी।

कुशवाहा ने कि अपने राजनीतिक मददगारों को धोखा देना उपेन्द्र कुशवाहा की पुरानी आदत रही है। उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,तारिक अनवर ,नरेंद्र मोदी, तेजस्वी यादव, छगन भुजबल,लल्लन पासवान, सत्यानंद दांगी जैसे मददकारों को धोखा देकर अपनी राजनीति को चमकाने का काम किया और पीठ में खंजर भोंक कर उनसे अलग हो गए। बिहार का कुशवाहा समाज इनके द्वारा बार-बार दल व गठबंधन बदलने से आहत है और वह कभी इनके झांसे में नहीं आएगा।