Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस- AAP में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीटों का बंटवारा, दिल्ली में 4 पर आप तो 3 पर...

राष्ट्रीय, दिल्ली

दिल्ली लोकसभा में 7 सीटें हैं।

In the upcoming Lok Sabha elections 2024 in Delhi, AAP will contest on 4 seats and Congress on 3 seats.

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस और AAP ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बंटवारे की घोषणा की। आप चार सीटों पर तो कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बता दें कि दिल्ली लोकसभा में 7 सीटें हैं।

सीटों के बटवारें के बारे में बताते हुए कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा, "दिल्ली लोकसभा में 7 सीटें हैं। AAP 4 पर चुनाव लड़ेगी - नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली। कांग्रेस 3 - चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम पर चुनाव लड़ेगी।"

बता दें कि वहीं हरियाणा के 10 लोकसभा सीटों में कांग्रेस 9 सीट पर चुनाव लड़ेगी, 1 सीट-कुरुक्षेत्र पर AAP के उम्मीदवार होंगे।" वहीं पंजाब में दोनों पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे.

(For more news apart fromIn the upcoming Lok Sabha elections 2024 in Delhi, AAP will contest on 4 seats and Congress on 3 seats news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)