Delhi News: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री से मिले संजय सेठ

राष्ट्रीय, दिल्ली

रांची के सभी विधानसभा क्षेत्रों में नशामुक्ति केंद्र खोलने का किया आग्रह- संजय सेठ

Sanjay Seth met the Union Minister of Social Justice and Empowerment news in hindi

Delhi News In Hindi: नई दिल्ली, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार से मुलाकात की। इस मुलाकात के क्रम में रक्षा राज्य मंत्री ने उन्हें बधाई दी और मंत्रालय के द्वारा रांची में दिव्यांगजनों के लिए किया जा रहे कार्यों के प्रति आभार प्रकट किया।

सेठ ने केंद्रीय मंत्री को इस मुलाकात में एक आग्रह पत्र भी सौंपा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से कहा कि रांची सहित झारखंड के हर जिले और प्रखंड स्तर पर एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण अधिक से अधिक संख्या में किया जाए ताकि हमारे दिव्यांगजन सशक्त हो सके।

रक्षा राज्य मंत्री ने केंद्रीय मंत्री को रांची लोकसभा क्षेत्र के हर विधानसभा क्षेत्र रांची, हटिया, कांके, खिजरी, ईचागढ़ और दिल्ली में नशा मुक्ति केंद्र खोलने का आग्रह किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि रांची नशा का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। ऐसे में यह आवश्यक है हमारे युवाओं को बचाया जाए। उसके लिए नशा मुक्ति केंद्र अति आवश्यक है।

केंद्रीय मंत्री से मुलाकात में रांची में दिव्यांग मेला लगाने का भी आग्रह किया। इसके साथ नए वृद्ध आश्रम खोलने पर भी चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने इन मुद्दों पर सकारात्मक पहल की बात कही।

(For More News Apart from Sanjay Seth met the Union Minister of Social Justice and Empowerment News In Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)