'Bharat Jodo Yatra' Enters Delhi : ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के कारण दिल्ली में यातायात प्रभावित

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, दिल्ली

यात्रा मथुरा रोड, इंडिया गेट और आईटीओ के रास्ते लाल किले की ओर आगे बढ़ेगी, तब मध्य दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात बाधित होने की आशंका है।

'Bharat Jodo Yatra' enters Delhi: Traffic affected in Delhi due to 'Bharat Jodo Yatra'

New Delhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के शनिवार सुबह दिल्ली में प्रवेश करने पर शहर के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में यातायात प्रभावित रहा। यातायात पुलिस ने उन मार्गों को लेकर शुक्रवार को लोगों के लिए परामर्श जारी किया था, जिनके ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के कारण अवरुद्ध होने की आशंका है।

यात्रा सुबह 11 बजे राष्ट्रीय राजधानी में आश्रम चौक पर विश्राम लेगी और फिर दोपहर एक बजे दोबारा शुरू होगी।

जब यात्रा मथुरा रोड, इंडिया गेट और आईटीओ के रास्ते लाल किले की ओर आगे बढ़ेगी, तब मध्य दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात बाधित होने की आशंका है। परामर्श में कहा गया है कि यात्रा सुबह करीब साढ़े 10 बजे आश्रम चौक के पास जयदेव आश्रम पहुंचेगी और शाम करीब साढ़े चार बजे लाल किले पर खत्म होगी। इस रास्ते पर विभिन्न हिस्सों में बड़ी संख्या में पैदल यात्रियों और वाहनों के यात्रा में शामिल होने की संभावना है।

बदरपुर बॉर्डर से लाल किले तक यातायात की भारी आवाजाही रहने की आशंका है। यात्रियों से इन सड़कों से गुजरने से बचने और सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने का अनुरोध किया गया है।