Delhi Traffic Advisory: किसानों का विरोध मार्च, नोएडा पुलिस ने की ट्रैफिक एडवाइजरी जारी जानिए कौन से मार्ग सही

राष्ट्रीय, दिल्ली

नोएडा पुलिस ने सोमवार को एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की और दिल्ली और नोएडा के बीच दैनिक यात्रियों से इसका उपयोग करने का आग्रह किया।

Farmers' protest march, Noida Police issues traffic advisory, know which routes are correct

Delhi Traffic Advisory: भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) टिकैत और बीकेयू लोकशक्ति से जुड़े प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा बुलाए गए प्रस्तावित ट्रैक्टर मार्च से पहले, नोएडा पुलिस ने सोमवार को एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की और दिल्ली और नोएडा के बीच दैनिक यात्रियों से इसका उपयोग करने का आग्रह किया।

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर ट्रैफिक जाम की संभावना

गौर हो की ट्रैफिक एडवाइजरी में, गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने कहा कि अधिकारी गौतम बुद्ध नगर से दिल्ली तक सभी सीमाओं पर गहन जांच करेंगे और अवरोधक लगाएंगे, जिससे गौतम बुद्ध नगर से दिल्ली सीमा और यमुना एक्सप्रेसवे तक के मार्गों पर यातायात जाम होने की संभावना है। जिसमें लुहारली टोल प्लाजा भी शामिल है। नोएडा पुलिस की यातायात सलाह में उल्लेख किया गया है कि आपात स्थिति में आवश्यकतानुसार यातायात परिवर्तन किया जाएगा।

एडवाइजरी में कहा गया हैं कि, सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 26.02.2024 को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा यमुना एक्सप्रेस-वे, लुहारली टोल प्लाजा एवं महामाया फ्लाई ओवर पर ट्रैक्टर मार्च तथा अग्रिम आदेश होने पर दिल्ली कूच किया जाना प्रस्तावित है, उक्त कार्यक्रम के दौरान गौतमबुद्ध नगर से दिल्ली सीमा लगने वाले सभी बॉर्डरों पर बैरियर लगाकर दिल्ली पुलिस एवं गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग की जायेगी, जिस कारण गौतमबुद्ध नगर से दिल्ली बॉर्डर लगने वाले मार्गों तथा यमुना एक्सप्रेस-वे, लुहारली टोल प्लाजा आदि पर यातायात दबाव बढने की स्थिति में आवश्यकतानुसार यातायात का डायवर्जन किया जायेगा।

दिल्ली जाने वाले आमजन यातायात असुविधा से बचने हेतु कृपया मैट्रों का अधिक से अधिक प्रयोग करें। यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली जाने वाले तथा सिरसा से परीचौक होकर सूरजपुर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का आगमन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालक यातायात असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर गन्तव्य की ओर जा सकते है-

1- चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन सेक्टर 14ए फ्लाईओवर से गोल चक्कर चौक सैक्टर 15 होकर संदीप पेपर मिल चौक, झुण्डपुरा चौक से गन्तव्य को जा सकेगा।

2- डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन फिल्म सिटी फ्लाईओवर से सैक्टर 18 होकर एलिवेटेड का प्रयोग कर गन्तव्य को जा सकेगा।

3- कालिन्दी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले वाहन महामाया फ्लाईओवर से सैक्टर 37 होकर गन्तव्य को जा सकेगा।

4- यमुना एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर दिल्ली जाने वाला यातायात जेवर टोल से खुर्जा की ओर उतरकर जहांगीरपुर होकर गन्तव्य को जा सकेगा।

5- पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से उतरकर सिरसा, परीचौक होकर दिल्ली जाने वाला यातायात सिरसा पर न उतरकर दादरी, डासना होकर गन्तव्य को जा सकेगा।

6- एन0एच0-91 का प्रयोग कर गाजियाबाद, दादरी से बुलंदशहर होकर जाने वाला यातायात गाजियाबाद से हापुड़ होकर गन्तव्य को जा सकेगा।

7- एन0एच0-91 का प्रयोग कर बुलंदशहर से दादरी की ओर जाने वाला यातायात बुलंदशहर से हापुड होकर गन्तव्य को जा सकेगा।

8- आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन के दौरान सुरक्षित गन्तव्य की ओर भेजा जायेगा।

यातायात असुविधा उत्पन्न होने पर यातायात हेल्पलाइन नम्बर 9971009001 पर सम्पर्क कर सकते है। कृपया असुविधा से बचने हेतु वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

 (For more news apart from Farmer protest: Farmers' protest march, Noida Police issues traffic advisory, know which routes are correct News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)