AAP Protest news:आम आदमी पार्टी के नेताओं का प्रदर्शन, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस

राष्ट्रीय, दिल्ली

पुलिस ने कुछ मार्गों को आज इस्तेमाल न करने के साथ लोगों से कुछ मार्ग अपनाने के प्रति सचेत किया है।

Demonstration of Aam Aadmi Party leaders, Delhi Police on high alert

AAP Protest news in hindi: आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आज प्रधानमंत्री मोदी के घर का घेराव करने का आह्वान करते हुए कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार किया गया है। इसके चलते दिल्ली में पुलिस अलर्ट हो गई। प्रधानमंत्री आवास के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

आम आदमी पार्टी के नेताओं के दिल्ली के पटेल चौक इलाके में पहुंचने की संभावना को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। पटेल चौक मेट्रो स्टेशन क्षेत्र को पहले ही पुलिस ने अपने नियंत्रण में ले लिया है। यह कॉल दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी द्वारा सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद की गई थी। वहीं इस दौरान पुलिस ने कुछ मार्गों को आज इस्तेमाल न करने के साथ लोगों से कुछ मार्ग अपनाने के प्रति सचेत किया है।

आम आदमी पार्टी के नेताओं को पुलिस द्वारा उनके घरों से बाहर निकलने से रोका जा रहा है। पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को पहले ही बता दिया है कि आंदोलन की इजाजत नहीं है। पुलिस ने प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंध लगा दिया है।

वहीं इस दौरान प्रदर्शन में शामिल हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री को गिरफ्तार करती हुई तस्वीरें आप ने अपने पेज से पोस्ट की।

(For more news apart from Demonstration of Aam Aadmi Party leaders, Delhi Police on high alert news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)