Nehru Death Anniversary: जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, दिल्ली

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।’’

photo

New Delhi: देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आज यानी शनिवार (27 मई) को 59वीं पुण्यतिथि है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें कि भारत के पहले और सबसे लंबे वक्त तक पद पर रहने वाले प्रधानमंत्री, नेहरू का 1964 में निधन हो गया था।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।’’

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पूर्व पीएम नेहरू की पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल शांति वन पहुंचकर श्रद्धांजलि दी. बतो दें कि जवाहरलाल नेहरू का आज ही के दिन 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया था.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. 

राजस्थान के सीएम और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि स्वतंत्रता सेनानी व आधुनिक भारत के शिल्पकार पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न पंडित जवाहरलाल नेहरु जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि.