Weather Updates : दिल्ली NCR में फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, दिल्ली

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सांकेतिक फोटो

New Delhi: इन दिनों देश के कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है. वहीं अब दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शनिवार सुबह तेज हवाएं चलने के साथ बारिश हुई। दिल्ली के कई इलाकों में बारिश के कारण जलभराव देखा गया। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सुबह करीब साढ़े छह बजे बताया कि बादलों का एक समूह दिल्ली-एनसीआर के ऊपर से गुजर रहा है, जिसके कारण यहां और आसपास के क्षेत्रों में अगले दो घंटों में हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश होगी और 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।