हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से होगा शुरू : CM मनोहर लाल

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, हरियाणा

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र के बजट से प्रेरणा लेकर ही प्रदेश का बजट बनाया जाएगा। बजट विधानसभा में पेश किया जाएगा।

Budget session of Haryana Vidhansabha will start from February 20: CM Manohar Lal

हरियाणा : केंद्रीय बजट के बाद अब हरियाणा सरकार अपना बजट पेश करेगी। इसके लिए हरियाणा कैबिनेट की बैठक ने मुहर लगा दी। हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र यहां 20 फरवरी से शुरू होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बता दें कि हरियाणा विधानसभा का  बजट सत्र  इस बार 2 चरणों में होगा। पहला चरण 20 से 23 फरवरी तक चलेगा। दूसरा चरण मार्च में होगा। जिसकी 16 से 21 मार्च डेट तय की गई है।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र के बजट से प्रेरणा लेकर ही प्रदेश का बजट बनाया जाएगा। बजट विधानसभा में पेश किया जाएगा। इसके अलावा भी कैबिनेट की मीटिंग में कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई।