Lok Sabha Election 2024: हरियाणा में कड़ी सुरक्षा के बीच होंगे लोकसभा चुनाव 2024

राष्ट्रीय, हरियाणा

लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा को केंद्रीय सुरक्षा बलों की कंपनियां भी मिल गई हैं।

Lok Sabha elections 2024 will be held amid tight security in Haryana

Haryana Lok Sabha Election 2024 news in hindi: हरियाणा में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पहले ही प्रशासन की और से तैयारी तेज कर दी गई हैं। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के 10 लोकसभा क्षेत्रों में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी। वहीं लोकसभा चुनाव 2024 कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होंगे। ताकि किसी भी तरह की कोई समस्या न हो। वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा को केंद्रीय सुरक्षा बलों की कंपनियां भी मिल गई हैं।

जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2024 में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए हरियाणा को केंद्रीय सुरक्षा बलों की 15 कंपनियां मिलेंगी। जिसमें 10 कंपनियां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और 5 भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की होंगी।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने ये जानकारी दी। बता दें कि अग्रवाल चुनाव के दौरान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती पर गठित राज्य कमेटी के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव करवाना ही चुनाव आयोग का लक्ष्य है। जिसके मद्देनजर, राज्य की सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों व आईटीबीपी की कंपनियों की तैनाती प्रदेश में होने वाले चुवा के दौरान की जाएगी। ताकि सफलतापूर्वक चुनाव करवाए जा सके।

जानकारी के मुताबिक कुल 15 सुरक्षा कंपनियों को प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 में तैनात किया जाएगा। इनमें से अंबाला लोकसभा क्षेत्र, कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र, करनाल लोकसभा क्षेत्र, सिरसा लोकसभा क्षेत्र, जिसमें सिरसा, फतेहाबाद व डबवाली जिले शामिल हैं, वहीं कई जगहों पर इस दौरान आईटीबीपी की कंपनियों को तैनात किया जाएगा।

For more news apart Lok Sabha elections 2024 will be held amid tight security in Haryana News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)