Manohar Lal News: मनोहर लाल खट्टर ने संभाला केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का कार्यभार

राष्ट्रीय, हरियाणा

केंद्रीय विद्युत मंत्री को सचिव पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में विद्युत मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी दी।

Manohar Lal Khattar took charge as Union Energy Minister news in hindi

Manohar Lal News In Hindi: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री के अलावा केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री का कार्यभार भी संभाल लिया है।

केंद्रीय विद्युत मंत्री को सचिव पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में विद्युत मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने जानकारी दी। मंत्री ने देश में विद्युत आपूर्ति की स्थिति के बारे में समीक्षा बैठक की, क्योंकि उत्तर-पश्चिम भारत और दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बीच मांग चरम पर है।

बिहार के आरा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव हार चुके पूर्व ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह ने श्रम शक्ति भवन पहुंचने पर अपने उत्तराधिकारी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक भी मौजूद थे।

(For more news apart from Manohar Lal Khattar took charge as Union Energy Minister news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)