Haryana News: हरियाणा विधानसभा भंग करने की सिफारिश

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, हरियाणा

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होना है। चुनाव नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे।

Recommendation to dissolve Haryana Assembly news in hindi

Haryana News Hindi: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट ने विधानसभा भंग करने की सिफारिश कर दी है। कैबिनेट ने विधानसभा भंग करने की सिफारिश राज्यपाल को भेज दी है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होना है। चुनाव नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे।

दरअसल, हरियाणा विधानसभा का आखिरी सत्र 13 मार्च को बुलाया गया था। संवैधानिक तौर पर छह माह में एक बार विधानमंडल सत्र बुलाना जरूरी है। इसलिए सरकार के लिए 12 सितंबर तक सदन की बैठक बुलाना जरूरी है। ऐसे में इस संवैधानिक संकट को टालने के लिए मुख्यमंत्री को राज्यपाल से विधानसभा भंग करने की सिफारिश करनी होगी। विधान सभा के दो सत्रों के बीच छह माह से अधिक का अंतराल नहीं होना चाहिए।

जानिए क्या है संवैधानिक संकट

दरअसल, हरियाणा विधानसभा का पिछला सत्र 13 मार्च को बुलाया गया था, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्वास मत जीत लिया था। संवैधानिक तौर पर छह माह में एक बार विधानमंडल सत्र बुलाना जरूरी है। इसलिए सरकार के लिए 12 सितंबर तक सदन की बैठक बुलाना जरूरी है।

(For more news apart from Recommendation to dissolve Haryana Assembly news in hindi, stay tuned to Hindi Rozana Spokesman)​