भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में कार्यकारिणी समिति की सदस्य को निष्कासित किया

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, हरियाणा

भाजपा ने इससे पहले प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार सहित अपने पांच नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।.

BJP expels member of executive committee in Himachal Pradesh

शिमला : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी राज्य कार्यकारिणी समिति की सदस्य अनु ठाकुर को ‘‘पार्टी विरोधी’’ गतिविधियों के लिए शुक्रवार को निष्कासित कर दिया।

पार्टी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ने ठाकुर को छह साल की अवधि के लिए निष्कासित कर दिया क्योंकि वह ‘‘पार्टी विरोधी’’ गतिविधियों में शामिल थीं और पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ काम कर रही थीं।.

वह कुल्लू जिले के अन्नी विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली हैं।

भाजपा ने इससे पहले प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार सहित अपने पांच नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

राज्य की 21 सीटों पर भाजपा बागियों से जूझ रही है।