Haryana News: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने किया वंदे भारत ट्रेन में सफर, सुविधाओं का किया अवलोकन

राष्ट्रीय, हरियाणा

राज्यपाल ने रेल यात्रा के दौरान अन्य यात्रियों को वंदे भारत ट्रेन में दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन भी किया

Governor Bandaru Dattatreya traveled in Vande Bharat train news in hindi

Haryana News: मुख्यमंत्री रहते मनोहर लाल ने दिल्ली दौरे के लिए रेल की सवारी को चुनकर खूब सुर्खियां बटोरी थी। उनके बाद मुख्यमंत्री नायब  सिंह सैनी ने रेल यात्रा का आनंद उठाना शुरू कर दिया। अब राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भी यात्रा के लिए रेल को चुना है।

बता दें कि सोमवार को राज्यपाल ने गुरुग्राम से चंडीगढ़ जाने के लिए कार या हवाई जहाज की बजाय वंदे भारत ट्रेन से सफर करने को तरजीह दी। राज्यपाल ने रेल यात्रा के दौरान अन्य यात्रियों को वंदे भारत ट्रेन में दी जा रही सुविधाओं का अवलोकन भी किया और पिछले कुछ समय में रेलवे व्यवस्था में हुए सुधारों का भी अनुभव हासिल किया।

उन्होंने कहा कि लंबी दूरी के लिए अन्य परिवहन साधनों की अपेक्षा रेल की यात्रा ज्यादा सुविधाजनक एवं आरामदायक है। वंदे भारत ट्रेन शुरू होने के बाद पहले की अपेक्षा रेल यात्रा में समय की बचत भी होने लगी है। उन्होंने कहा कि रेल में दी जा रही सुविधाओं, खान-पान व वातावरण सराहनीय रहा और यात्रा में थकावट भी नहीं हई। सफर में समय का सदुपयोग करते हुए दो घंटे में सरकारी कार्यों को भी निपटाया गया।

गौर हो कि ये कोई पहली बार नहीं है जब प्रदेश के बड़े पद पर मौजूद नेता रेल यात्रा कर रहे हो। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर कई बड़े भी रेल सफर कर चुके है। वहीं अब राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भी वंदे भारत ट्रेन का आनंद लिया।

(For more news apart from Governor Bandaru Dattatreya traveled in Vande Bharat news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)