INLD News: इनेलो की 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, हरियाणा

पूर्व मंत्री बोले-प्रदेश इस बार बदलाव को तैयार

INLD list of 40 star campaigners released news in hindi

INLD News In Hindi: भाजपा, कांग्रेस के बाद अब इनेलो ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इनेलो ने यह सूची हरियाणा के मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजी है। पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओम प्रकाश चौटाला, प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा इनेलो के टॉप के तीन स्टार प्रचारक होंगे।

इनके अलावा, प्रकाश भारती, पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी, पूर्व विधायक बलवंत मायना, नरेंद्र वर्मा, पूर्व डीजीपी एमएस मलिक, कमल नागपाल, पूर्व विधायक रेखा राणा, राज सिंह मोर, सुनील लांबा, पूर्व विधायक सीताराम, राम कुमार रोड़, महेंद्र सिंह चौहान, जगतार सिंह संधू, पूर्व विधायक रणवीर सिंह मंदोला, पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा, पूर्व विधायक ओम प्रकाश गोरा, पूर्व विधायक रामफल कुंडू, पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार को भी सूची में शामिल किया गया है।

कांता चौटाला, करण सिंह चौटाला, अर्जुन सिंह चौटाला, रवि चौटाला, जय कुमार पंवार, जाहिद खान, ओम प्रकाश गोयल, फूल सिंह रोड़, सुमित्रा देवी, प्रदीप  सिन्हा, प्रताप सिंह गुर्जर, सतबीर सैनी, जय प्रकाश कंबोज, जसवीर के जस्सा, भूपेंद्र सिंह, सुबान खान,  यशवीर राणा, डॉ. राजपाल यादव, अभय सिंह खोड को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

(For more news apart from INLD list of 40 star campaigners released News in hindi, stay tuned to Hindi Rozana Spokesman)