करनाल : बर्थडे पार्टी से पहले घर में फटा सिलेंडर, 20 से ज्यादा लोग झुलसे

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, हरियाणा

मिली जानकारी केअनुसार , भोला खालसा गांव में डेरे पर सोमपाल के 7 साल के लड़के विशाल का जन्मदिन था। पूरा परिवार अपने बच्चे का जन्मदिन ....

Karnal: Cylinder explodes in house before birthday party, more than 20 people scorched

Karnal: हरियाणा में करनाल के भोला खालसा गांव में अचानक गैस का सिलेंडर फट गया। जिससे करीब 20-22 लोग झुलस गए, जिसमें साढ़े तीन साल का बच्चा भी शामिल है। आनन फानन में घायलों को करनाल के प्राइवेट अस्पताल में लाया गया।

मिली जानकारी केअनुसार , भोला खालसा गांव में डेरे पर सोमपाल के 7 साल के लड़के विशाल का जन्मदिन था। पूरा परिवार अपने बच्चे का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहा था। खुशी का माहौल था। रिश्तेदार आ रहे थे। उनके लिए खाने का प्रबंध किया गया था। हलवाई सुबह से मेहमानों के लिए खाना बना रहा था। इस बीच अचानक सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ और वहां मौजूद लोग इसके चपेट में आ गए।  गंभीर रूप से घायल लोगों को तुरंत करनाल के अस्पताल में लाया गया। जबकि कुछ को मामूली चोटें भी आई हैं, जिनका इलाज गांव में ही चल रहा है।

परिजनों के मुताबिक जन्मदिन पर कई स्टॉल लगाए गए थे। बताया यह जा रहा है कि पॉपकॉर्न वाला कारिगर सिलेंडर बदल रहा था और इसी कारण हादसा हुआ। दूसरा पहलू यह भी हो सकता है कि सिलेंडर ही लीक हो।

सिलेंडर फटने से साढ़े तीन साल का युवराज भी घायल हुआ है। इसके साथ 3 और लोगों की पहचान हुई है, जो करनाल के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। उनमें पुनीत, सत्येंद्र कौर और राजेश शामिल है। जबकि 20 से ज्यादा लोग निगदू और कुरुक्षेत्र के अस्पताल में भर्ती हैं। तीन हलवाई थे, जो कि सलारपुर गांव के बताए जा रहे हैं।