Haryana news: गर्मी का सितम, हरियाणा में पहली बार पारा 46 के पार, स्कूलों में बदला समय

राष्ट्रीय, हरियाणा

विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि समय में यह बदलाव कल यानी 18 मई से 31 मई तक प्रभावी रहेगा।

Heat wave in Haryana, mercury crosses 46 for the first time news in hindi

Haryana news in hindi: हरियाणा में भीषण गर्मी शुरू हो गई है। 24 घंटे में सीजन में पहली बार दिन का अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार पहुंच गया है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने पूरे राज्य में हीट वेव  का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक 6 घंटे घर पर रहने की सलाह दी गई है। राज्य में 21 मई तक लू की स्थिति बनी रहेगी।

उधर, हरियाणा के शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि समय में यह बदलाव कल यानी 18 मई से 31 मई तक प्रभावी रहेगा। आदेश में कहा गया है कि राज्य में एकल पाली वाले स्कूल एक घंटे पहले सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे। पहले इसका समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक था।

डबल शिफ्ट वाले स्कूलों के लिए पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 11.45 बजे से शाम 4.15 बजे तक खुलेगी। सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है।

इसके अलावा पंजाब में भी गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। वहां भी तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मंगलवार तक इसके 45 के पार जाने की उम्मीद है। वहीं, हिमाचल में भी मौसम बिगड़ने की आशंका है। इससे लोगों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही चंडीगढ़ में 20 तक लू का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में 31 मई तक लू अपने चरम पर रह सकती है।

(For more news apart from Heat wave in Haryana, mercury crosses 46 for the first time news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)