हरियाणा में एक बुजुर्ग ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, हरियाणा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

photo

सिरसा : हरियाणा के सिरसा के डबवाली प्रखंड के चौटाला के ढाणी सिखां वाली में बुधवार को एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली. गोली सीने में लगी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

चौटाला के समीप ढाणी सिखांवाली निवासी गुरपियास सिंह के घर में बुधवार को अचानक हुई फायरिंग से कोहराम मच गया. परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि गुरपियास सिंह लहूलुहान हालत में चारपाई पर पड़ा है। उसके पास उसकी लाइसेंसी बंदूक भी पड़ी थी।

परिजन घायल अवस्था में उसे तुरंत चौटाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरपियास की खुदकुशी के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक के 2 पुत्र हैं। गुरपियास सिंह अपने बड़े बेटे हरप्रीत सिंह के साथ रहता था और दूसरा छोटा बेटा मनप्रीत सिंह उससे अलग रहता था।