हरियाणा में अमृतपाल, उसके सहयोगी को शरण देने के आरोप में महिला गिरफ्तार : पुलिस

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, हरियाणा

महिला को पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है।’’

Woman arrested for harboring Amritpal, his aide in Haryana: Police

चंडीगढ़ :  वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस की गिरफ्त से फरार होने के बाद हरियाणा पहुंचा था।हरियाणा पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर कट्टर अलगाववादी अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगी पपलप्रीत सिंह को कुरुक्षेत्र जिले में अपने घर में शरण दी थी।  पुलिस ने बताया कि महिला को शाहबाद इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस से बचने के लिए वह 19 मार्च को रात एक बजे शाहाबाद पहुंचा था। 

कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सुरिंदर सिंह भोरिया ने बताया, ‘‘हमने रविवार को शाहबाद में अपने घर पर अमृतपाल और उसके सहयोगी पपलप्रीत सिंह को शरण देने वाली महिला बलजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि महिला को पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया है।’’

मामले में जिस महिला बलजीत कौर का नाम सामने आ रहा है, वह शाहाबाद के गांव मामू माजरा की रहने वाली है। बलजीत कौर लंबे समय से अमृतपाल के संपर्क में रही है। पंजाब पुलिस ने पिछले शनिवार को अमृतपाल की अगुवाई वाले संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया था।