Gurinder Singh join BJP: हरियाणा में AAP को झटका, बीजेपी में शामिल हुए एडवोकेट गुरिंदर सिंह

राष्ट्रीय, हरियाणा

एडवोकेट गुरिंदर सिंह  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर के पिता के चचेरे भाई हैं।

Haryana AAP Leader Advocate Gurinder Singh Nat joins BJP

Gurinder Singh join BJP: लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, हरियाणा आप नेता गुरिंदर सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए है।  उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ली। 

बता दे कि एडवोकेट गुरिंदर सिंह  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर के पिता के चचेरे भाई हैं। वह आम आदमी पार्टी के नेता के रूप में काम कर रहे थे।

वह कांग्रेस के सचिव भी रहे हैं और पेहोवा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव भी लड़ा था। इस मौके पर सैनी ने कहा कि गुरिंदर सिंह के आने से बीजेपी मजबूत होगी. भाजपा में आने वाले सभी नेताओं का सम्मान किया जाता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अभियान सलाहकार तरूण भंडारी भी उपस्थित थे।

(For more news apart from Haryana AAP Leader Advocate Gurinder Singh Nat joins BJP, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)