Haryana Weather News:  हरियाणा में लू का अलर्ट, रेड जोन में 3 जिले

राष्ट्रीय, हरियाणा

ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, चरखी दादरी, गुरुग्राम शामिल है

Heat wave alert in Haryana, 3 districts in red zone news in hindi

Haryana Weather News In Hindi: हरियाणा में भीषण गर्मी जारी है। मौसम विभाग ने 3 जिलों सिरसा, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में हीट वेव का रेड अलर्ट, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक रेड-ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लू चलेगी।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और झज्जर शामिल हैं। इसके साथ ही येलो अलर्ट वाले जिलों में कैथल, करनाल, पानीपत, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकुला शामिल हैं।

गौर हो की प्रदेशभर में पड़ रही गर्मी की वजह से सभी लोग बेहद परेशान है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से इस दौरान घर से बाहर निकलते वक्त अपना खासतौर पर ध्यान रखने के लिए कहा है।

(For more news apart from Heat wave alert in Haryana, 3 districts in red zone News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)