Nafe Singh Rathi Murder Case News: नफे सिंह राठी हत्याकांड में पूर्व विधायक नरेश कौशिक सहित 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, हरियाणा

नफे सिंह राठी के परिजनों ने हत्या के दोषियों की गिरफ्तारी होने तक उसके शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है।.

Case registered against 12 people including former MLA Naresh Kaushik in Nafe Singh Rathi murder case news in hindi

Nafe Singh Rathi Murder Case News in Hindi: दिल्ली से सटे हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष नफे सिंह राठी और एक पार्टी कार्यकर्ता की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने हत्याकांड मामले में हरियाणा के एक पूर्व विधायक और 11 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

नफे सिंह  राठी और पार्टी कार्यकर्ता जय किशन की रविवार को हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमले में पूर्व विधायक राठी के तीन अंगरक्षक भी घायल हो गए थे।

पुलिस ने पूर्व विधायक नरेश कौशिक, कर्मबीर राठी, रमेश राठी, सतीश राठी, गौरव राठी, राहुल और कमल के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। इनके अलावा पांच अज्ञात लोगों का भी प्राथमिकी में उल्लेख किया गया है। हत्या समेत भारतीय दंड संहित (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

नफे सिंह राठी के परिजनों ने हत्या के दोषियों की गिरफ्तारी होने तक उसके शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है।. लोकसभा चुनाव से करीब दो माह पहले हुए इस हमले को लेकर विपक्षी दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। विपक्ष ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित हरियाणा में कानून-व्यवस्था खराब होने का आरोप लगाया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वारदात में शामिल एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने भाजपा नीत सरकार पर आरोप लगाया कि राठी की जान को खतरा होने के बावजूद सरकार उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने में विफल रही। उन्होंने घटना की सीबीआई जांच की भी मांग की। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने भी इस घटना को लेकर खट्टर सरकार पर निशाना साधा।

बता दें कि प्रदेश की राजनीति में नफे सिंह राठी का राजनैतिक कद काफी ऊंचा था. इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि किसान परिवार में जन्मे नफे सिंह राठी दो बार विधायक रहे. उन्होंने अपना राजनीतिक सफर ओम प्रकाश चौटाला की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल से शुरू किया था. हरियाणा की राजनीति को करीब से जानने के कारण वह चौटाला परिवार के काफी करीबी थे। इसका नतीजा यह हुआ कि पार्टी ने साल 2020 में उन्हें प्रदेश की कमान सौंप दी. इससे पहले वह प्रदेश अध्यक्ष के पद पर थे.


(For more news apart from Case registered against 12 people including former MLA Naresh Kaushik in Nafe Singh Rathi murder case news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)