Haryana News: हरियाणा के कई जिलों में आज तेज बारिश की संभावना, जानें मौसम विभाग की चेतावनी

राष्ट्रीय, हरियाणा

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा में आज से एक बार फिर मानसून की बारिश लोगों को राहत देगी।

heavy rain in many districts of Haryana today weather news in hindi

Haryana News In Hindi: मानसून रुक रुक के हरियाणा के कई जिलों में बरस रहा है। ऐसे में कई जगहों पर तो तापमान में गिरावट देखने को मिली है। लेकिन कई जिलों में तापमान में तेजी देखने को मिली है। बता दें कि बीते दिनों सिरसा जिला सबसे गर्म दर्ज किया गया, वहीं सिरसा में इस दौरान अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री रहा था।

आज प्रदेश में बरसेंगे मेघ

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा में आज से एक बार फिर मानसून की बारिश लोगों को राहत देगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने पहले से ही अलर्ट जारी किया है। वहीं इस दौरान कई जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी और तेज हवा चलने का अनुमान जताया गया है।

प्रदेश के किस जिले में आज होगी बारिश

सामने आई जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में तेज बारिश  को लेकर अनुमान जताया गया है। वहीं इस दौरान पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल, पानीपत, सोनीपत में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

48 घंटों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना

वहीं इस दौरान प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज के बाद मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले 48 घंटों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना जताई है। वहीं फिलहाल प्रदेश में कई जगहों पर हवा में नमी नहीं होने से इस बार हरियाणा से मानसून रूठा हुआ है। लेकिन आने वाले दिनों में इस दौरान तेज बारिश के साथ लोगों को  राहत जरूर मिलेगी।

(For More News Apart from heavy rain in many districts of Haryana today weather news in hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman hindi)