Himachal Pradesh Lok Sabha Election 2024: प्रदेश के चार सीटों पर मतदान जारी, विधानसभा की छह सीट के लिए हो रही वोटिंग

राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश

चार लोकसभा सीट जिन पर चुनाव हो रहा है उनमें हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा और शिमला शामिल हैं।

Himachal Pradesh Lok Sabha Election 2024 Voting Today news in hindi

Himachal Pradesh Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीट पर शनिवार सुबह से मतदान जारी है। इसके साथ ही राज्य की छह विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है।

बता दे कि राज्य की चार लोकसभा सीट के लिए 37 उम्मीदवार मैदान में हैं और छह विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 62 उम्मीदवार मैदान में हैं।

चार लोकसभा सीट जिन पर चुनाव हो रहा है उनमें हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा और शिमला शामिल हैं। इनके अलावा राज्य की सुजानपुर, धर्मशाला, लाहौल-स्पीति, बड़सर, गगरेट और कुटलैहड़ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है। 

लोकसभा चुनाव के इस चरण में जिन प्रमुख नेताओं की किस्मत तय होगी उनमें अनुराग ठाकुर (भाजपा), आनंद शर्मा (कांग्रेस), बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (भाजपा), विक्रमादित्य सिंह (कांग्रेस) और शिमला (एससी) से भाजपा के मौजूदा सांसद सुरेश कश्यप शामिल हैं।

राज्य में सबसे हॉटसीट मंडी है जिसपर भाजपा की तरफ से बॉलीवुड अभिनेत्री  कंगना रनौत और कांग्रेस की तरफ से विक्रमादित्य मैदा न में है.
 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने बिलासपुर में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

राज्य में सुबह सात बजे से मतदान जारी है और यह शाम छह बजे समाप्त होगा। सौ वर्ष से अधिक आयु के 438 मतदाताओं सहित 57,11,969 मतदाता मतदान करने के पात्र हैं।

आज सात राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की कुल 57 सीट पर मतदान हो रहा है। 

(For more news apart from Himachal Pradesh Lok Sabha Election 2024 Voting Today news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)