Vehicle fell into a gorge in Mandi: मंडी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी, 4 लोगों की मौत

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश

लोगों की मदद से घायलों को दुर्घटनास्थल से बाहर निकाला गया

Vehicle fell into a gorge in Mandi

Vehicle fell into a gorge in Mandi: हिमाचल के मंडी के कोटली क्षेत्र के धनियारा में बुधवार को एक टेंपो के 100 मीटर गहरी खाई में गिरने से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए. ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। लोगों की मदद से घायलों को दुर्घटनास्थल से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए एंबुलेंस से कोटली अस्पताल ले जाया गया।

घायलों की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पांच घायलों को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया है। जोनल अस्पताल के डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल एक महिला को नेरचॉक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। दूसरे शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रैक लगधार से कोटली की ओर आ रहा था। इसमें कुल 11 लोग सवार थे. मृतकों में भिंद्रा देवी पत्नी नागेश्वर सिंह निवासी हरट कोटली, रोशनी देवी गांव हरट, चंद्रा देवी पत्नी मनोहर लाल गांव कासन कोटली और मस्तराम पुत्र नेकराम शामिल हैं। जबकि घायलों में रतन गुमरा, रीता देवी, शीला देवी, कृष्णा देवी, जय सिंह, हेमलता और रेणुका शामिल हैं।