Himachal Pradesh News:हिमाचल पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल और सीएम सुक्खू ने किया स्वागत

राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश

शिमला से करीब 13 किलोमीटर दूर राष्ट्रपति छराबड़ा में हरे देवदार के जंगल के बीच स्थित राष्ट्रपति निवास में रुकेंगी

President Draupadi Murmu reached Himachal news in hindi

Himachal Pradesh News:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए शिमला के मशोबरा में स्थित राष्ट्रपति निवास में पहुंच गई है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश पहुंचने पर उनका प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन पर उनका स्वागत किया।

गौर हो कि मिली जानकारी के मुताबिक, वह शिमला से करीब 13 किलोमीटर दूर छराबड़ा में हरे देवदार के जंगल के बीच स्थित राष्ट्रपति निवास में रुकेंगी, राष्ट्रपति को चंडीगढ़ से सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा शिमला लाया गया। वहीं द्रौपदी मुर्मू अपने परिवार के 8 सदस्यों के साथ 5 दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंची हैं।

बता दें कि आने वाले कुछ दिन देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने परिवार के साथ हिमाचल में रहेंगी। वहीं इस दौरान वे कई जगहों का भ्रमण भी कर सकती है। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर प्रदेश में प्रशासन और सरकार की और से पुख्ता इंतजाम किए गए है। ताकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उनके परिवार को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

(For more news apart from President Draupadi Murmu reached Himachal Pradesh News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)