Himachal Pradesh news: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने घेरी सुक्खू सरकार, बोले- इनकी सारी गारंटियां हुई फेल

राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश

अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर तंज कसे।

Union Minister Anurag Thakur cornered Sukhu government news in hindi

Himachal Pradesh politics news in hindi: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक बार फिर प्रदेश की सुक्खू सरकार को घेरा और प्रदेश सरकार की गारंटी और वादों को लेकर जमकर हमला बोला। बता दें कि महिला संगीत प्रतियोगिता कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर तंज कसे।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा कि, कांग्रेस नेतृत्व की विफलता और पार्टी द्वारा अधूरी गारंटी के कारण राज्य में राजनीतिक अस्थिरता पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार के कामकाज से न तो लोग खुश हैं और न ही कांग्रेस के विधायक। लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे है।

अनुराग ने इस दौरान अपनी पार्टी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारत को एक समृद्ध राष्ट्र बनाने की सोच है। प्रधानमंत्री को चुनाव की कम, देश और जनता के विकास की ज्यादा चिंता है। पीएम का फोकस देश में गरीबी उन्मूलन, सड़क नेटवर्क सहित बुनियादी ढांचे का विकास, हवाई अड्डों का निर्माण, रेल लाइनों का विस्तार और खेल बुनियादी ढांचे का विकास था।

महिला पहाड़ी संगीत प्रतियोगिता पर बोलते हुए अनुराग ने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने में सफल रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में जिले की 15,000 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया, जिन्होंने कार्यक्रम में क्षेत्र की पारंपरिक पोशाक और लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया।

जहां इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा वहीं भाजपा के देश में लगातार विकास कराने की बात कही।

  (For more news apart from Union Minister Anurag Thakur cornered Sukhu government News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)