Kangana Ranaut News: हिमाचल प्रदेश से लोकसभा के लिए चुनी जाने वाली चौथी महिला बनी कंगना

राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश

कंगना ने अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी,रामपुर रियासत के वंशज विक्रमादित्य सिंह को मंडी लोकसभा क्षेत्र से 74,755 मतों के अंतर से हराया।

Kangana becomes fourth woman to elected Lok Sabha from state

Kangana Ranaut News In Hindi: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश से लोकसभा के लिए चुनी जाने वाली चौथी महिला बन गई हैं, और वह पहली महिला हैं जो किसी पूर्व राजघराने से नहीं हैं।

भाजपा की कंगना ने अपने कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी, रामपुर रियासत के वंशज और राज्य के मौजूदा लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को मंडी लोकसभा क्षेत्र से 74,755 मतों के अंतर से हराया।

इससे पहले, देश की पहली स्वास्थ्य मंत्री और कपूरथला के तत्कालीन राजघराने से ताल्लुक रखने वाली राजकुमारी अमृत कौर 1952 में मंडी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुनी गई थीं।

जोधपुर के पूर्व राजघराने की चंद्रेश कुमारी, जिनका विवाह हिमाचल में हुआ था, 1984 में कांगड़ा सीट से जीतीं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, जो रामपुर के पूर्ववर्ती राजघराने से ताल्लुक रखती हैं, 2004, 2013 और 2021 में मंडी सीट से जीत चुकी हैं।

कंगना मंडी सीट से निर्वाचित होने वाली केवल तीसरी महिला हैं।

पूर्ववर्ती रियासतों के वंशजों ने मंडी से 19 में से 13 बार जीत हासिल की है, लेकिन इस बार लोगों ने बॉलीवुड की 'क्वीन' फिल्म की अभिनेत्री कंगना को वोट दिया, जो राज्य में चुनाव लड़ने और जीतने वाली पहली सेलिब्रिटी भी बन गईं।

 इस बार लोकसभा सीटों के लिए मैदान में उतरी तीन में से एक महिला ने जीत दर्ज की है। हिमाचल प्रदेश के चार संसदीय क्षेत्रों कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर में से तीन में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया। राज्य चुनाव विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 100 में से 120 लोकसभा सीटों के लिए मैदान में उतरी तीन में से एक महिला ने जीत दर्ज की है।

(For more news apart from Dumarthar school students planted a sapling in their name news in hindi , stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)