Himachal Election : सिराज में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 22,000 मतों के अंतर से आगे

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश

सिराज विधानसभा मंडी लोकसभा क्षेत्र में आती है, जिसका प्रतिनिधित्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कर रही हैं।

Himachal Election: Chief Minister Jairam Thakur leading by a margin of 22,000 votes in Siraj

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता जयराम ठाकुर राज्य की सिराज विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी चेतराम से 22,000 से अधिक मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। हिमाचल प्रदेश में पिछले करीब चार दशक के इतिहास में सरकार में रहने वाली पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में नहीं आ पाई है।

सिराज विधानसभा मंडी लोकसभा क्षेत्र में आती है, जिसका प्रतिनिधित्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कर रही हैं। उन्होंने उपचुनाव में जीत हासिल की थी। ठाकुर सिराज से 1998, 2003, 2007, 2012 और 2017 में पांच विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं।

पिछले विधानसभा चुनाव में ठाकुर ने चेतराम को 11,000 मतों के अंतर से हराया था।