CM सुक्खू ने PWD अफसरों को 15 अगस्त तक सभी सड़कें बहाल कराने के दिए निर्देश

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश

बीती शाम मुख्यमंत्री ने रोहड़ू में अधिकारियों के साथ मीटिंग की।

file photo

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू बुधवार को शिमला जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर हैं। CM सुक्खू आज रोहड़ू से नारकंडा पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री ननखड़ी, अड्डू, गाहन, खोलीघाट इत्यादि क्षेत्रों में बीते दिनों भारी बारिश से हुई  देखा और आपदा प्रभावितों से बात भी की। 

मुख्यमंत्री जरोल, कोटगढ़, मधावनी में राहत एवं पुनर्वास कार्यों का भी जायजा लेंगे और शाम 6 बजे वापस शिमला लौटेंगे। वहीं बीती शाम मुख्यमंत्री ने रोहड़ू में अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इसमें उन्होंने 15 अगस्त तक रोहड़ू की सभी सड़कों को बहाल करने के निर्देश दिए। 

रोहड़ू में मुख्यमंत्री ने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बहाली के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की, जिससे बंद पड़ी सड़कों की बहाली के काम में तेजी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों की बहाली में बजट की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।