Himachal News : आपदा राहत कोष में दिल्ली सरकार ने दी 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि, CM सुक्खू ने जताया आभार

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश

दिल्ली सरकार ने भी आपदा में राहत देने के लिए प्रदेश सरकार को 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की है।

photo

New Delhi: हिमाचल प्रदेश में आई भीषण आपदा ने राज्य से बहुत कुछ छीन लिया लसेकिन अब स्थिति सामान्य होने लगी है। वहीं, प्रदेश के  सीएम सुक्खू प्रदेश को आपदा से दोबारा उभारने में लगे हुए हैं। दिल्ली सरकार ने भी आपदा में राहत देने के लिए प्रदेश सरकार को 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की है।

 सीएम सुक्खू ने बताया कि दिल्ली सरकार ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से आई आपदा से निपटने के लिए प्रदेश सरकार को 10 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी है। ये राशि उन्होंने आपदा राहत कोष-2023 के लिए प्रदान की है। सीएम ने कहा कि यह सहायता राशि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में कारगर साबित होगी। 

सुक्खू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सहायता राशि प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।