Himachal Pradesh News: पंचतत्वों में विलीन हुई सिम्मी अग्निहोत्री, CM सुक्खू ने दिया अर्थी को कंधा

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस और भाजपा के कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Himachal Pradesh Deputy CM Mukesh Agnihotri wife Simmi Agnihotri death news in Hindi

Himachal Pradesh Deputy CM Mukesh Agnihotri Wife Death News in Hindi: हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री का आज हरोली के गोंदपुर जयचंद में अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के मुताबिक उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री का हृदय गति रुकने से शुक्रवार रात आकस्मिक निधन हो गया। इस दौरान अंतिम संस्कार में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। 

सीएम सुक्खू ने बंधाया ढांढस

इस दौरान हिन्दू धर्म के रीति रिवाजों के अनुसार सिम्मी अग्निहोत्री का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं बेटी आस्था ने अपनी मां की अर्थी को कंधा देकर शमशान घाट पहुंचाया। जहां उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गज नेता भी इस दौरान मौके पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी अर्थी को कंधा दिया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं। 

कांग्रेस और भाजपा के कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

इस दौरान अंतिम संस्कार के दौरान जहां परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं इस दौरान उनकी अंतिम यात्रा में कांग्रेस के कई नेता शामिल हुए। इस दौरान संस्कार में कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा, कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह, यादविंदर गोमा, चंद्र कुमार, अनिरुद्ध सिंह सहित आशीष बुटेल, भवानी सिंह पठानिया, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल के अलावा सतपाल सत्ती, राकेश पठानिया, राम कुमार, परमजीत पम्मी, कमल सैनी, लखबीर लकी सहित पंजाब के आम आदमी नेता हरजोत बैंस भी मौजूद रहे।

(For more news apart from Himachal Pradesh Deputy CM Mukesh Agnihotri wife Simmi Agnihotri death Latest News In Hindi’ Stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)