Himachal Pradesh: CM सुक्खू आज कांग्रेस नेताओं के साथ शिमला के रिज पर निकालेंगे कैंडल मार्च

राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश

शाम पांच बजे निकाले जाने वाले इस कैंडल मार्च में मुख्यमंत्री सुक्खू समेत कैबिनेट मंत्री, विधायक, पार्टी नेता और पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।

CM Sukhu, candle march with Congress leaders on ridge of Shimla

Himachal Pradesh news in hindi: हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार लगातार अपनी सरकार को बचाने के विपक्ष के हर प्रयास को भेदने में लगी है। वहीं इसको लेकर लगातार कांग्रेस अपने तरीके से जवाब दे रही है। इस बीच आज एक बार फिर भाजपा और प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के विरोध में कांग्रेस आज शिमला के रिज पर एक साथ होकर प्रदर्शन करेगी।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की और से आज रिज मैदान पर कैंडल मार्च निकाला जाएगा। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी कथित तौर पर असंवैधानिक तरीकों का उपयोग करके राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करने के लिए भाजपा के केंद्र नेतृत्व के खिलाफ महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास एक कैंडल मार्च निकालेगी।

जानकारी के मुताबिक शाम आज शाम पांच बजे निकाले जाने वाले इस कैंडल मार्च में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत कैबिनेट मंत्री, विधायक, पार्टी नेता और पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। वहीं इसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपना एक बयान जारी कर भाजपा पर निशाना साधा और कांग्रेस के जनता की सेवा करने का दावा किया।

 

(For more news apart from CM Sukhu, candle march with Congress leaders on ridge of Shimla News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)