हिमाचल प्रदेश: मल्लिकार्जुन खरगे से मिले सीएम सुखविंद्र सुक्खू, मंत्रिमंडल विस्तार पर...

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश : इस मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर मुख्य रूप से चर्चा हुई है।

Himachal Pradesh Chief Minister Sukhu met Kharge

New Delhi : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की।
 सूत्रों का कहना है कि इस मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर मुख्य रूप से चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे खरगे ने बुधवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक और आनंद शर्मा तथा पार्टी के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात की थी।

सुक्खू के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में फिलहाल उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शामिल हैं। अगले कुछ दिनों के भीतर मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना है।