Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी देहरा से लड़ेंगी चुनाव

राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर को देहरा विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

CM Sukhwinder Singh Sukhu wife contest elections from Dehra news in hindi

Himachal Pradesh News In Hindi: हिमाचल प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर अब एक बार फिर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। बता दें कि अब प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को उपचुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर को देहरा विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा उम्मीदवार और दो बार के विधायक होशियार सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगी। कमलेश पिछले बीस वर्षों से प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सक्रिय सदस्य के रूप में काम कर रही हैं।

वहीं मीडिया को दिए एक बयान में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि, हाईकमान ने विधानसभा चुनाव में मुझे अपनी पत्नी को चुनावी मैदान में उतारने को कहा है, इससे पहले हाईकमान द्वारा लोकसभा चुनाव में लड़ने को भी कहा गया था।

सर्वे के बाद मेरी पत्नी का नाम आया लेकिन मैंने फिर भी इनकार किया, मैं खुद चाहता हूं कि राजनीति में परिवार से सिर्फ एक व्यक्ति आए लेकिन जिस प्रकार की राजनीतिक परिस्थितियां राज्य में है उसे देखते हुए, वह लड़ाई लड़ने के लिए मेरी पत्नी के घर की सीट से चुनाव लड़ने को कहा गया। जब फैसला लेने का समय आया तो मैंने हाईकमान के फैसले को अपनाया।

गौर हो कि प्रदेश में अभी हालही में पहली बार चुनाव मैदान में उतरी कंगना ने भी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है। ऐसे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर को देहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी।

 (For more news apart from CM Sukhwinder Singh Sukhu wife contest elections from Dehra news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)