राष्ट्रपति मुर्मू ने शिमला में भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान का किया दौरा

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रपति के पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया.

President Murmu visits Indian Institute of Advanced Study in Shimla

शिमला : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को यहां राष्ट्रीय उच्च अध्ययन संस्थान गयीं। एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गयी। मुर्मू चार दिवसीय यात्रा पर मंगलवार को यहां पहुंचीं। वह मशोबरा में ‘राष्ट्रपति निवास’ में ठहरी हुई हैं। बयान के मुताबिक वह संस्थान की चित्र वीथिका, पुस्तकालय, संरक्षित कार्यालय और मुख्य भवन के प्रांगण में गयीं।

बयान के अनुसार हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला भी उनके साथ हैं। संस्थान के अध्यक्ष शशिप्रभा कुमार, इग्नू दिल्ली के कुलपति एवं संस्थान के निदेशक नागेश्वर राव, उपाध्यक्ष शैलेंद्र राज मेहता और सचिव सुब्रत कुमार प्रधान ने राष्ट्रपति के पहुंचने पर उनका स्वागत किया।