Himachal Pradesh News: चंबा में भूस्खलन की चपेट में आने से नेपाल के एक मजदूर की मौत

राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश

मिली जानकारी के अनुसार चंबा की भरमौर तहसील में ग्रीमा-खानी मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य में भूस्खलन हुआ...

Himachal Pradesh News A laborer from Nepal died after being hit by a landslide in Chamba news in hindi

A laborer from Nepal died after being hit by a landslide in Chamba news in Hindi: हिमाचल प्रदेश एक बार फिर भूस्खलन से दहला है. यहां चंबा जिले में रविवार को भूस्खलन में नेपाल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार चंबा की भरमौर तहसील में ग्रीमा-खानी मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य में भूस्खलन हुआ और इसकी चपेट में  आने से एक  एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

मृतक की पहचान नेपाल निवासी दीपेंद्र पुन्न के रूप में हुई है जोकि लंबे समय से भरमौर में कार्य करता था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया तथा आगामी कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि घायल किशोरी लाल को इलाज के लिए स्थानीय सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(For more news apart from A laborer from Nepal died after being hit by a landslide in Chamba news in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)