Manali Bus Accident News:मनाली से पठानकोट जाते वक्त ब्यास नदी में गिरी प्राइवेट बस, 8 यात्री घायल

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश

जानकारी के मुताबिक बाणुपुल के पास करीब 8 बजे बस अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे से 20 फीट नीचे ब्यास नदी में जा गिरी।

Himachal Pradesh Manali Bus Accident latest News in hindi

Manali Bus Accident News In Hindi: हिमाचल प्रदेश में मानसून का दौर जारी है ऐसे में प्रदेश में अलग अलग जगहों पर हादसों की खबरें सामने आ रही है। ताजा खबर मनाली से कुछ दूरी पर बाणुपुल के पास से सामने आई। जहां एक बस हादसे का शिकार हो गई।

सामने आई जानकारी के मुताबिक मनाली में शुक्रवार सुबह प्राइवेट बस हादसे का शिकार हो गई और इस दौरान एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होने के कारण ब्यास नदी में गिर गई। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 8 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में 6 का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनाली और 2 का प्राइवेट अस्पताल में जारी है। वहीं इस हादसे के बाद सभी घायल खतरें से बाहर बताए जा रहें है।

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक बाणुपुल के पास करीब 8 बजे बस अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे से 20 फीट नीचे ब्यास नदी में जा गिरी। इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मचनी शुरू हो गई। जिसके बाद हादसे के शिकार हुए लोगों को बस से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया।

खैर ये हादसा किन कारणों की वजह से हुआ इसके बारे में पूरी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। वहीं मामले में जांच कार्रवाई जारी है।

(For more news apart from Himachal Pradesh Manali Bus Accident latest News in Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)