हिमाचल प्रदेश की सतलुज नदी में गिरा पिकअप ट्रक, तीन लोगों की मौत की आशंका

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश

हादसा बुधवार रात हुआ। इस घटना में एक महिला घायल हुई है।

PHOTO

शिमला: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में एक पिकअप ट्रक के सड़क से फिसलकर सतलुज नदी में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों के मरने की आशंका है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। हादसा बुधवार रात हुआ। इस घटना में एक महिला घायल हुई है।

पुलिस ने बताया कि ट्रक में चार लोग सवार थे और सभी जानी गांव के निवासी थे। ट्रक निचार इलाके में जानी लिंक रोड से नदी में गिर गया। ट्रक का चालक जीवन सिंह, उसकी पत्नी चंपा देवी और अन्य महिला अनिता कुमार नदी में बह गए जबकि वाहन के गिरते समय राजकुमारी उससे नीचे गिर गई और पर्वतीय क्षेत्र में फंस गई। घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।