Himachal Pradesh Landslide News: कुल्लू में भूस्खलन के कारण मनाली-चंडीगढ़ राजमार्ग बंद

राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश

सोशल मीडिया पर इस डरावने भूस्खलन का वीडियो भी सामेन आया है.

Himachal Pradesh Landslide News Manali-Chandigarh highway closed due to landslide in Kullu

Manali-Chandigarh Highway Cosed Due To Landslide In Kullu News In Hindi: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मनाली-चंडीगढ़ राजमार्ग का रामशिला-पतलीकुल हाईवे मंगलवार सुबह भूस्खलन के कारण बंद हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जब भूस्खलन हुआ तब राजमार्ग पर वाहनों की कोई आवाजाही नहीं थी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन का मलबा दोपहर तक हटा दिया जाएगा।

सोशल मीडिया पर इस डरावने भूस्खलन का वीडियो भी सामेन आया है. वीडियो में दिख रहा है कि कैसे अचानक ऊपरी जमीन गिरने लगा. लोग यह देख डर जाते हैं और भागने लगते हैं.