हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश

गुप्त सूचना के आधार पर एक पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर होटल पहुंचा और इस गिरोह का भंडाफोड़ किया।

Himachal Pradesh: Prostitution gang busted in Hamirpur, three arrested(फाइल फोटो)

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बुधवार को हमीरपुर जिले के नादौन कस्बे में चल रहे देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया। हमीरपुर की पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा ने बताया कि एक होटल मालिक, एक महिला एजेंट और एक चालक को मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया और देह व्यापार के धंधे में धकेली गयी पंजाब की तीन लड़कियों को छुड़ाया गया।

पुलिस के मुताबिक, कांगड़ा जिले के भडोली इलाके की रहने वाली एक महिला पिछले कई वर्षों से देह व्यापार का गिरोह चला रही थी। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर होटल पहुंचा और इस गिरोह का भंडाफोड़ किया।