Jharkhand News: झारखंड में 53 किलो गांजा के साथ बिहार के छह लोग गिरफ्तार

राष्ट्रीय, झारखंड

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी साझा करते हुए मामले में कार्रवाई की बात कही

Six people from Bihar arrested with 53 kg ganja in Jharkhand news

Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर शहर में बिहार के छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से 53 किलोग्राम गांजा जब्त कर मामले में जांच कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी साझा करते हुए मामले में जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने संवाददाताओं को बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले एक व्यक्ति को जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड से पकड़ा और उसके कब्जे से 7 किलोग्राम गांजा जब्त किया।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर बिहार जाने वाली बस से पांच अन्य लोगों को पकड़ा और उनके कब्जे से 46 किलोग्राम गांजा जब्त किया। वहीं इस दौरान ये जानकारी भी सामने आई है कि गिरफ्तार किए गए पांच अन्य लोग बिहार के पश्चिमी चंपारण, पटना और वैशाली जिलों के रहने वाले हैं।

फिलहाल इन दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच कार्रवाई शुरू कर, गहन जांच शुरू कर दी है। ऐसे में देखना होगा की इस मामले में जांच के बाद और क्या कुछ निकल कर सामने आता है।

(For more news apart from Six people from Bihar arrested with 53 kg ganja in Jharkhand news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)