Jharkhand : पिछड़ा आयोग के पूर्व अध्यक्ष के निधन पर सांसद संजय सेठ ने जताया शोक

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, झारखंड

पूर्व अध्यक्ष  लोकनाथ प्रसाद के निधन पर रांची के सांसद संजय सेठ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में सेठ ने कहा है उनका निधन बेहद दुःखद है.

Jharkhand: MP Sanjay Seth expressed grief over the death of the former chairman of the Backward Commission

रांची (संवादाता): पटना हाइकोर्ट के न्यायाधीश रहे, झारखण्ड पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष  लोकनाथ प्रसाद के निधन पर रांची के सांसद  संजय सेठ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में सांसद  सेठ ने कहा है कि उनका निधन बेहद दुःखद है। यह समाज की अपूरणीय क्षति है।  लोकनाथ जी ने अपने कार्यकाल में पिछड़े समाज के कल्याण व उत्थान के लिए जो योगदान दिया, वह अविस्मरणीय है। समाज हित में किया गया उनका कार्य हम सबके लिए प्रेरणादायी है।

सांसद  सेठ ने ईश्वर से पुण्यात्मा को मोक्ष प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी से उभरने की हिम्मत प्रदान करें।