Delhi Weather Update: दिल्ली में हल्की बारिश और आंधी की संभावना, कुछ स्थानों पर बनी रहेगी लू की स्थिति

राष्ट्रीय, झारखंड

आईएमडी ने दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

Delhi Weather Update News

Delhi Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि बुधवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की बारिश होने और आंधी आने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर लू की स्थिति बनी रहेगी।

राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। इसमें कहा गया है कि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सुबह 10 बजे हवा में नमी का स्तर 33 फीसदी दर्ज किया गया|

आईएमडी ने दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इसमें कहा गया है कि अलग-अलग स्थानों पर बादलों की गरज के साथ छींटे पड़ने, बिजली गिरने और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। आने वाले दिनों में और बारिश होने की उम्मीद है|

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि बुधवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की बारिश होने और आंधी आने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर लू की स्थिति बनी रहेगी।

राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। इसमें कहा गया है कि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। सुबह 10 बजे हवा में नमी का स्तर 33 फीसदी दर्ज किया गया|

आईएमडी ने दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ बहुत हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इसमें कहा गया है कि अलग-अलग स्थानों पर बादलों की गरज के साथ छींटे पड़ने, बिजली गिरने और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। आने वाले दिनों में और बारिश होने की उम्मीद है|

(For more news apart from Delhi Weather Update News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)