पहाड़ी मंदिर में लगे पोल पर लगाएं बड़ा और भव्य त्रिशूल , संजय सेठ ने लिखा पत्र

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, झारखंड

सेठ ने कहा है कि अवगत कराना है कि वर्ष 2016 में यहां विश्व का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया गया था परंतु किन्हीं कारणों से यह फलीभूत नहीं हो पाया।

Put a big and grand trishul on the pole in the hill temple, Sanjay Seth wrote a letter

रांची (संवादाता): पहाड़ी मंदिर रांची में लगे हुए पोल पर बड़ा और भव्य त्रिशूल लगाने का प्रस्ताव देते हुए सांसद संजय सेठ ने रांची के उपायुक्त को पत्र लिखा है। उपायुक्त को लिखे पत्र में सांसद ने कहा है कि पहाड़ी मंदिर, रांची झारखंड सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है। पहाड़ी बाबा को हम सब अपना अभिभावक मानते हैं। यह स्थल भगवान शिव का स्वयं सिद्ध स्थल है। 

सेठ ने कहा है कि अवगत कराना है कि वर्ष 2016 में यहां विश्व का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया गया था परंतु किन्हीं कारणों से यह फलीभूत नहीं हो पाया। जिस स्थान पर तिरंगा लगाया गया था, वहां अब सिर्फ पोल खड़ा है। 

पत्र में उन्होंने कहा है कि उक्त पोल पर एक विशाल त्रिशूल लगाया जाए, जो भगवान शिव के दर्शन का प्रतीक बने। यह त्रिशूल विश्व का सबसे ऊंचा त्रिशूल भी होगा।श्रद्धालु त्रिशूल के दर्शन कर सकेंगे और यह पहाड़ी मंदिर को नया आकर्षण प्रदान करेगा।

सांसद ने इस मामले में उपायुक्त को कार्यवाही का निर्देश दिया है।