Jharkhand News: रांची नगर निगम सभागार में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

राष्ट्रीय, झारखंड

उन्होंने कहा कि, कांके रोड में सरकारी भवन के निर्माण में नियमों की अनदेखी की गई,...

Review meeting chaired by Union Minister of State for Defense Sanjay Seth in Ranchi Municipal Corporation Auditorium

Jharkhand News: रांची (संवादताता): रांची नगर निगम में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नगर निगम के कार्य शैली पर गंभीर ऐतराज जताते हुए कहा कि, नगर निगम बिना के अभियंता स्थानीय सांसद एवं विधायक की अनदेखी करते हुए योजनाओं को पारित कर दे रहे है एवं बिना शिलान्यास के ही धड़तल्ले से कार्य कर रहे है। 

उन्होंने कहा कि, कांके रोड में सरकारी भवन के निर्माण में नियमों की अनदेखी की गई, मास्टर प्लान के बिना ही सरकारी भवन का निर्माण रोड पर कर दिया गया और लेक एवेन्यू की ओर  साइड सेट बुक के बिना ही निर्माण कराए जा रहे है, उन्होंने कहा की, सीवरेज या गैस पाइपलाइन के गड्ढों के कारण आम जनता परेशान हो रही है, इसपर नगर निगम का कोई ध्यान नही है, बारिश के जल जमाव के कारण गड्ढे सड़क के गड्ढे और नालियां दुर्घटना को आमंत्रित कर रहे है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि, निगम के टेंडर हो जाने के बाद सीएस का अंतिम प्रारूप नही देने के कारण विकास कार्य लटक रहे है, विकास नही होने कारण आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा की आज नगर निगम के क्षेत्र में विभिन्न इलाकों में स्ट्रीट लाइट्स खराब है, स्ट्रीट लाइट्स नहीं होने कारण अपराधी किस्म के लोग गलियों में छीनतई करते है। रातु रोड में नाली निर्माण के कार्य में आ रही दिक्कतों को  को लेकर भी संजय सेठ ने निगम प्रशासक को घेरा। 

समीक्षा बैठक में विधायक सीपी सिंह 2022 में नगर निगम के द्वारा शिलान्यास के बाद भी सूर्यपुरी में कार्य नही हुआ, इसके पीछे कोई साजिश है, इसको लेकर सीपी सिंह ने जांच की मांग की। 

उपयुक्त विषयों को गंभीरता से सुनने के बाद नगर प्रशासक संदीप सिंह ने जांच के आदेश देते हुए एक सप्ताह के भीतर सभी समस्याओं का हल निकालने की बात कही और सभी जन प्रतिनिधियों को सूचना उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने यह भी बताया की बड़ा तालाब में स्थापित STP 3 MLD  की क्षमता से कार्य कर रही है, आगामी दिनों में उसे और बढ़ाया जाएगा, नगर प्रशासक ने बताया की झिरी स्थित गेल इंडिया द्वारा स्थापित बायो सीएनजी ( सीबीजी ) प्रोजेक्ट का उद्घाटन 17 सितंबर 2024 को किया जाएगा। नगर प्रशासक ने बताया 10 सितंबर को नगर निगम के पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय उच्च मार्ग के पदाधिकारी बैठक कर रातु रोड के नाली निर्माण का हल निकालेंगे।

समीक्षा बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत नगर प्रशासक संदीप सिंह   ने किया। बैठक के दौरान संदीप सिंह  ने नगर निगम के कार्यों की जानकारी देते हुए, सभी जनप्रतिनिधियों से विकास कार्य के  विभिन्न विषयों पर सुझाव मांगे।

(For more news apart from Review meeting chaired by Union Minister of State for Defense Sanjay Seth in Ranchi Municipal Corporation Auditorium, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)