Jharkhand News: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि, कांग्रेस भवन में दी गई श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय, झारखंड

आज पूरे राज्य भर में धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि वृहत रूप से मनाई जा रही है।

Dharti Aaba Bhagwan Birsa Munda death anniversary news in hindi

Jharkhand News In Hindi: रांची,  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में आज कांग्रेस भवन, रांची में मनायी गयी। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज पूरे राज्य भर में धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि वृहत रूप से मनाई जा रही है। अंग्रेजों के शोषणकारी प्रवृति की वजह से मुण्डाओं की सामुहिक खॅूंटकटी व्यवस्था नष्ट होने के कगार पर पहुंच गयी थी। बिरसा मुण्डा का क्रांतिकारी मन इनके खिलाफ बगावत से भर उठा। उन्होंने अपने अनुचरों के साथ इनके खिलाफ 1897 में उलगुलान (क्रांति) की शुरूआत की।

वीर बिरसा आरंभ से ही जल,जंगल,जमीन की रक्षा और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहे। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के नायकों में इनका नाम अमर शहीदों की सूची में शुमार है। अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते-लड़ते कारावास में1900 मे उनकी मृत्यु हो गयी। वक्ताओं ने कहा कि वीर बिरसा मुण्डा के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमूल्य नीरज खलको,राजीव रंजन प्रसाद,मदन मोहन शर्मा,सतीश पॉल मुंजनी,सोनाल शांति अजय सिंह, राजेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

(For More News Apart from Dharti Aaba Bhagwan Birsa Munda death anniversary news in Hindi, Stay Tuned To Rozana Spokesman)