मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हमीन कर बजट पोर्टल तथा मोबाइल ऐज का किया उद्घाटन

Rozanaspokesman

राष्ट्रीय, झारखंड

इस पोर्टल एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से झारखंड के आम नागरिक भी अब आगामी राज्य बजट 2023-24 से संबंधित अपना महत्वपूर्ण सुझाव राज्य सरकार को भेज सकेंगे।

Chief Minister Hemant Soren inaugurates budget portal and mobile age

रांची (राजेश चौधरी) : मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में हमीन कर बजट पोर्टल तथा मोबाइल एप का उद्घाटन किया। इस पोर्टल एवं मोबाइल ऐप के माध्यम से झारखंड के आम नागरिक भी अब आगामी राज्य बजट 2023-24 से संबंधित अपना महत्वपूर्ण सुझाव राज्य सरकार को भेज सकेंगे। बजट 2023-24 में राज्य का बजट कैसा होना चाहिए, इस निमित्त अपना महत्वपूर्ण सुझाव 20 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन पोर्टल हमीन कर बजट के माध्यम से भेज सकेंगे। तीन सर्वश्रेष्ठ सुझाव देने वाले व्यक्तियों को राज्य सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। 

इस अवसर पर मंत्री  रामेश्वर उरांव, मंत्री  बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव  सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त  अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव वित्त विभाग  अजय कुमार सिंह, प्रधान सचिव राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग  के०के०सोन, मुख्यमंत्री के सचिव  विनय कुमार चौबे, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे