Jharkhand News: सरहुल पारंपरिक सौहार्द हर्षोउल्लास और सुख समृद्धि का त्यौहार- संजय सेठ

राष्ट्रीय, झारखंड

सांसद सेठ ने प्राकृतिक  पर्व सरहुल पर रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी आदिवासी भाई बहनों को सरहुल की ढेर सारी शुभकामनाएं दी.

Sarhul is a festival of traditional harmony, joy and happiness-prosperity- Sanjay Seth

Jharkhand News: रांची के सांसद संजय सेठ ने आज रांची के विभिन्न इलाकों में आयोजित सरहुल महोत्सव में शामिल हुए एवं सरना स्थल में पूजा अर्चना कर लोगों को सरहुल की शुभकामनाएं दी. सांसद सेठ ने कहा सरहुल प्राकृतिक के प्रति अनोखा प्रेम का पर्व है सरहुल आदिवासी भैया बहन इस पारंपरिक सौहार्द हर्षो उल्लास और सुख समृद्धि के लिए मनाते हैं। 

 सेठ ने कहा जो समाज अपनी रीति रिवाज  खान पान को भूल गया वह समाज कभी आगे नहीं बढ़ सकता हमें अपने आने वाले पीढ़ी को भी अपने पर्व और त्योहार में शामिल कर पर्व की महत्ता को बताने की जरूरत है ताकि आने वाली पीढ़ी भी अपनी परंपरा को आगे बढ़ा सके आदिवासी समाज प्राकृतिक की पूजा करते हैं इससे जनजातियों का प्राकृतिक से लगाव दिखता है। सांसद सेठ ने प्राकृतिक  पर्व सरहुल पर रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी आदिवासी भाई बहनों को सरहुल की ढेर सारी शुभकामनाएं दी.

(For more news apart fromSarhul is a festival of traditional harmony, joy and happiness-prosperity- Sanjay Seth, stay tuned to Rozana Spokesman)