Ranchi News: भ्रष्टाचार,परिवारवाद,तुष्टिकरण के खिलाफ वोट के लिए देश की जनता संकल्पित- बाबूलाल मरांडी

राष्ट्रीय, झारखंड

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इस लड़ाई में लगातार देश की जनता मोदी के साथ खड़ी है।

peoples are determined to vote against corruption news in hindi

Ranchi News In Hindi: रांची, भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज शाम मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। रामगढ़ के जुझारू नेता धनंजय कुमार पुटुस एवम संदीप साहू के नेतृत्व में सैकड़ो लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत एवम अभिनंदन किया। इस अवसर पर बोलते हुए मरांडी ने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार ,परिवारवाद, तुष्टिकरण  के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार है।

उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में लगातार देश की जनता मोदी के साथ खड़ी है। लगातार समर्थन बढ़ रहा। इसी क्रम में धनंजय कुमार पुटुस,संदीप साहू,  सहित सैकड़ों युवा भाजपा से जुड़ रहे। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई को तेज करने केलिए तीसरी बार मोदी सरकार ,अबकी बार 400पार के संकल्प को पूरा करना है। उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालो को भाजपा के विकसित भारत अभियान  को पूरा कराने में अपना अपना योगदान  सुनिश्चित कराने का आहवान किया।

प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने कहा कि  झारखंड की जनता 14लोकसभा सीट एन डी ए के खाते में देगी। 13कमल फूल और एक केला फल के रूप में 4जून को झारखंड की जनता भारत माता के चरणो में अर्पित करेगी।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में संदीप साहू , त्रिपुरारी मिश्रा , संदीप अग्रवाल , सुनील  साहू, विकास कुमार  पंकज सिंह , प्रीतम सिंह , विशाल विश्वकर्मा ,बबलू अंसारी , गौतम सिंह , सिद्धार्थ सिंह , भोला महतो , अमन आदित्य ,नीरज कुमार , रमेश कुमार , राजीव रंजन  भारत कुमार  सुनील कुमार ,राजीव दास  कैलाश महतो , सुरेंद्र राम ,रघुचरण स्वामी ,श्रीधर सिंह , सिकंदर सोनी ,अजय राम , अमर बोदरा शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन रामगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने किया।

(For more news apart from peoples are determined to vote against corruption news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)